मध्य प्रदेश

अमित शाह के कार्यक्रम समाप्त होने के 2 घंटे में 800 कर्मियों ने किया जंबूरी मैदान और सड़कों की सफाई

Deepa Sahu
23 April 2022 12:20 AM IST
अमित शाह के कार्यक्रम समाप्त होने के 2 घंटे में 800 कर्मियों ने किया जंबूरी मैदान और सड़कों की सफाई
x
स्वच्छता में देश में नंबर पर बने इंदौर को भोपाल नगर निगम चुनौती देने की तैयारी में है।

स्वच्छता में देश में नंबर पर बने इंदौर को भोपाल नगर निगम चुनौती देने की तैयारी में है। शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का जंबूरी मैदान में तेंदूपत्ता संग्रहकों के सम्मेलन व लाभांश वितरण कार्यक्रम समाप्त होने के 2 घंटे में ही 800 कर्मचारियों ने मैदान और सड़क को साफ कर स्वच्छ बना दिया।

प्रशासक नगर निगम गुलशन बामरा के निर्देश पर निगम आयुक्त के. वी. एस. चौधरी ने जम्बूरी मैदान में स्वच्छता मित्रों का उत्साहवर्धन करते हुए अपने समक्ष में मैदान की साफ-सफाई कराई और कचरे को स्थल पर ही पृथक-पृथक एकत्र कर तत्काल निष्पादन स्थल पर पहुंचाने के निर्देश दिए। निगम के अपर आयुक्त स्वास्थ्य एम.पी.सिंह, उपायुक्त स्वास्थ्य हर्षित तिवारी सहित प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी व सहायक स्वास्थ्य अधिकारी भी स्थल पर मौजूद रहे और निरंतर मॉनीटरिंग कर सफाई कार्य सम्पन्न कराया। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के लगभग 800 सफाई मित्रों ने 02 घण्टे के रिकार्ड समय में ही सबसे बड़े मैदान जम्बूरी मैदान की साफ-सफाई की और विभिन्न प्रकार के कचरे को पृथक-पृथक एकत्र कर कचरा ट्रांसफर स्टेशनों के एम. आर. एफ व निष्पादन स्थल तक पहुंचाया।

इसके अलावा निगम अमले ने जम्बूरी मैदान को जाने वाले विभिन्न मार्गों आदि की भी सफाई की साथ ही स्टेट हैंगर, लाल परेड मैदान, श्यामला हिल्स, लिंक रोड नंबर 02, अरेरा कालोनी, आनंद नगर, रायसेन रोड सहित शहर के अन्य क्षेत्रों व मार्गों की भी निगम अमले ने इसी दौरान बेहतर साफ-सफाई की। कराया। सफाई कार्य में सफाई मित्रों के अलावा 48 डम्पर / ट्रक, 55 मैजिक के माध्यम से सफाई कार्य किया गया ।


Next Story