मध्य प्रदेश

मप्र में अहम IAS तबादले: नीरज मंडलोई CM सचिवालय में ACS होंगे, राजेश राजोरा हटाए गए

Kavita2
7 July 2025 10:27 AM IST
मप्र में अहम IAS तबादले: नीरज मंडलोई CM सचिवालय में ACS होंगे, राजेश राजोरा हटाए गए
x

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : राज्य सरकार ने रविवार को आईएएस अफसरों के बड़े तबादले किए। अपर मुख्य सचिव (एसीएस) राजेश राजौरा का मुख्यमंत्री सचिवालय से तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह नीरज मंडलोई को सीएम सचिवालय में अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। मंडलोई ऊर्जा विभाग और लोक सेवा प्रबंधन विभाग का प्रभार भी संभालते रहेंगे। राजौरा नर्मदा घाटी विकास और जल संसाधन विभाग में एसीएस के पद पर बने रहेंगे। एसीएस संजय दुबे को नगरीय विकास एवं आवास विभाग में पदस्थ किया गया है। दुबे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का भी कार्यभार संभालते रहेंगे। संजय शुक्ला को सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) में एसीएस पदस्थ किया गया है।

Next Story