मध्य प्रदेश

आईएमडी ने मध्यप्रदेश के इन चार जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी

Ritisha Jaiswal
17 July 2022 8:27 AM GMT
आईएमडी  ने मध्यप्रदेश के इन चार जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी
x
मध्य प्रदेश में मानसून की मेहरबानी जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को मध्यप्रदेश के चार जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है

मध्य प्रदेश में मानसून की मेहरबानी जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को मध्यप्रदेश के चार जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। विदिशा, नरसिंहपुर, सिओनी, नर्मदापुरम में झमझम बारिश होगी। इसके अलावा 25 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने तेज बारिश के साथ-साथ वज्रपात होने का भी पूर्वानुमान जारी किया है

मौसम विभाग के भोपाल केंद्र के अनुसार, श्योपुर कलां, ग्वालियर, शिवपुरी, राजगढ़, भोपाल, दमोह, मोरना, जबलपुर, मंडला, डिंडौरी, सीधी, अनूपपुर, कटनी, सिंगरौली, हरदा, खंडवा, सीहोर, शाजापुर जिलोें में येलो अलर्ट जारी किया गया है। हल्की बारिश के साथ वज्रपात होगा। साथ ही 30 किलीमीटर प्रति घटां के हिसाब से हवाएं भी चलेंगी।
मौसम विभाग की तरफ से सात जिलों में आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। गुना, अशोकपुर, सागर, रायसेन, बेतूल, बालाघाट, छिंदवाड़ा में मध्यम बारिश के साथ वज्रपात का भी पूर्वानूमान है। इसके अलावा 60 किलोमीटर घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी


Ritisha Jaiswal

Ritisha Jaiswal

    Next Story