- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- उज्जैन में चायना डोर...

x
उज्जैन : चिमनगंज पुलिस ने गांधीनगर से एक व्यक्ति को प्रतिबंधित चायना डोर बेचते हुए चार दिन पूर्व गिरफ्तार किया था। आरोपित के पास से 346 चकरियां बरामद किए गए थे। बुधवार को पुलिस व नगर निगम की टीम ने आरोपित का गांधीनगर स्थित अवैध मकान को जमींदोज कर दिया। मंगलवार को भी श्रीराम नगर में एक आरोपित का मकान तोड़ा गया था। बता दें कि शनिवार रात को मुखबीर से सूचना मिली थी कि गांधीनगर में आटा चक्की के समीप इकबाल खान घर से ही चायना डोर की बिक्री कर रहा है। इस पर पुलिस ने दबिश देकर इकबाल के घर से 346 चायना डोर की चकरियां बरामद की थी। पुलिस ने आरोपित पर धारा 188 के तहत केस दर्ज किया था। बुधवार को नगर निगम व पुलिस बल गांधी नगर पहुंचा और आरोपित इकबाल खान के निर्माणाधीन मकान को जेसीबी से जमींदोज कर दिया।
Next Story





