मध्य प्रदेश

अवैध निर्माण : नगर निगम ने की 16 मकानों पर कार्र‌वाई

Admin2
18 May 2022 6:27 AM GMT
अवैध निर्माण : नगर निगम ने की 16 मकानों पर कार्र‌वाई
x
जांच कर कार्रवाई के आदेश

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : इंदौर. प्रगति ग्रीन कॉलोनी में निर्मित और निर्माणाधीन 16 मकानों के नक्शे निरस्त कर दिए गए हैं। नगर निगम ने यह कार्रवाई की है, क्योंकि लोगों ने निगम से मंजूर नक्शे अनुसार काम न करते हुए अवैध और अतिरिक्त निर्माण अलग कर लिया। इसको लेकर निगम ने नक्शे अनुसार निर्माण करने को लेकर नोटिस जारी किए, लेकिन लोगों ने ध्यान नहीं दिया और न ही कोई सुधार किया। इस पर निगम ने कार्रवाई कर दी।निगम जोन-19 के अंतर्गत वार्ड 76 में बिचौली मर्दाना क्षेत्र स्थित प्रगति ग्रीन कॉलोनी में बिल्डिंग परमिशन शाखा के अफसरों ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां पर 16 मकानों के नक्शे निरस्त किए गए हैं। इसमें 10 तो निर्माणाधीन हैं और 6 निर्मित हैं, जिनमें अभी कोई रहने नहीं आया है। इन मकानों को लेकर निगमायुक्त को शिकायत मिली थी कि निगम से मंजूर नक्शों के विपरीत यहां काम चल रहा और अवैध के साथ अतिरिक्त निर्माण किया जा रहा है।

इस पर उन्होंने क्षेत्रीय बिल्डिंग अफसर (बीओ) गजल खन्ना और (बीआई) इंस्पेक्टर शैलेंद्र मिश्रा को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए।
Next Story