मध्य प्रदेश

आईजी देहात ने डीके कॉटेज में दिलाई स्वच्छता की शपथ

Admin Delhi 1
30 Jan 2023 12:29 PM IST
आईजी देहात ने डीके कॉटेज में दिलाई स्वच्छता की शपथ
x

भोपाल न्यूज़: आईजी देहात भोपाल इरशाद वाली ने डीके कॉटेज के रहवासियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई. इसके साथ ही वली और डीआईजी पांडे ने कॉलोनी के बच्चों के साथ मिलकर नगर निगम भोपाल के तत्वावधान में खेलो इंडिया खेलो का प्रचार-प्रसार किया. समिति के अध्यक्ष डॉ. तरुण सिंह चौहान ने बताया किरहवासियों को समाज के प्रति उनके मूल अधिकारों के साथ मूल दायित्व को भी निभाने के लिए प्रेरित किया.

अपने बीच आईजी इरशाद वाली और डीआईजी सुनील पांडे को पाकर कॉलोनी के बच्चे उत्साहित नजर आए. वली ने बच्चों को कर्तव्यनिष्ठ होकर देश के प्रति अपनी निष्ठा और जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया. कॉलोनी समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों पर खुशी जताई. कॉलोनी समिति द्वारा चौराहे पर लगाए गए कैमरों के लिए धन्यवाद दिया. समिति ने कॉलोनी के सफाई मित्रों का शॉल श्रीफल से सम्मान किया. भारत माता पूजन के साथ बसंत पंचमी के उपलक्ष में सरस्वती पूजन किया गया.

Next Story