मध्य प्रदेश

पति ने कुल्हाड़ी से की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Tara Tandi
23 Feb 2024 3:42 PM IST
पति ने कुल्हाड़ी से की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
x
कटनी : मध्यप्रदेश के कटनी जिले में एक पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। आरोपी पति पत्नी के चरित्र पर शक करता था, इसी के चलते उसने उसे मौत के घाट उतार दिया।
जानकारी के अनुसार घटना जिले के बरही थाना क्षेत्र के ग्राम कुआं की है। यहां रहने वाले सरमन भूमिया ने अपनी पत्नी उर्मिला भूमिया की हत्या कर दी। चरित्र संदेश को लेकर दोनों में आए का विवाद होता रहता था। गुरुवार रात को भी दोनों में विवाद हुआ जो ज्यादा बढ़ गया। इस दौरान आरोपी पति सरमन ने घर पर रखी कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।
घटना की सूचना पर खितौली चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार पटेल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बरही थाना प्रभारी अरविंद चौबे ने बताया की महिला के हत्या के प्रकरण पर धारा 302 के तहत एफआईआर दर्ज करते जांच शुरू की गई थी। आरोपी सरमन भूमिया को भी चंद घंटों के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, जल्द ही उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
Next Story