मध्य प्रदेश

पति ने किया पत्नी की हत्या, पूरे इलाके में फैली सनसनी

Rani Sahu
25 Jun 2022 2:24 PM IST
पति ने किया पत्नी की हत्या, पूरे इलाके में फैली सनसनी
x
जबलपुर के गोराबाजार थाना इलाके में मायके पहुंची पत्नी की गुस्साए पति ने वादविवाद में जान ले ली

Jabalpur. जबलपुर के गोराबाजार थाना इलाके में मायके पहुंची पत्नी की गुस्साए पति ने वादविवाद में जान ले ली। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड को बरामद करते हुए मौका ए वारदात से अन्य साक्ष्य इकट्ठा कर लिए हैं। वहीं पति से पूछताछ जारी है।

निगम का सफाई कर्मी है आरोपी
पुलिस के मुताबिक कटंगा निवासी संगम पारस निगम में सफाई कर्मचारी है। जो हफ्ते भर पहले अपनी पत्नी रूबी को कजरवारा स्थित मायके छोड़कर गया था। गुरूवार की रात संगम अपनी ससुराल पहुंचा और अपनी बीवी को कमरे में ले गया जहां दोनों में बहस होने लगी। इस दौरान गुस्साए पति ने लोहे की रॉड उठाकर रूबी के सिर पर दे मारी जिससे उसके सिर पर गहरी चोट आई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
पूछताछ में आई चरित्र संदेह की बात
पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है। प्रथम दृष्टया मामला चरित्र संदेह को लेकर हत्या किए जाने का समझ आ रहा है। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की तफ्तीश में जुटी है।


Next Story