मध्य प्रदेश

पत‍ि ने ब्लेड से काटी पत्नी की नाक, ससुर ने ऐसे की मदद

jantaserishta.com
26 Oct 2021 2:49 PM IST
पत‍ि ने ब्लेड से काटी पत्नी की नाक, ससुर ने ऐसे की मदद
x
लंबे समय से चल रहा था व‍िवाद.

शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक अजीब वाकया देखने को म‍िला जहां एक पत‍ि ने गुस्से में अपनी पत्नी की नाक ही काट दी. बामोर कलां थाना में ये हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक राम प्रवेश वंशकार ने अपनी पत्नी की नाक काट दी. महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. पत्नी की नाक काटने से पहले पति ने उसके व बेटियों के साथ मारपीट भी की.

लंबे समय से चल रहा था व‍िवाद
दरअसल, महिला पति की प्रताड़ना से तंग आकर कुछ दिनों से मायके में रह रही थी. पति शराब पीकर मारपीट भी करता था. पति और पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. महिला की दो बच्ची भी हैं. एक-दो द‍िन पहले ही वह मायके से ससुराल आई थी.
पीड़ित पत्नी का कहना है कि ससुर ने उसे पकड़ लिया और पति ने छाती पर बैठकर ब्लेड से नाक काट दी. सास ने ब्लेड लाकर दिया. इसके बाद पति घर से फरार हो गया.
श‍ि‍वपुरी एसपी राजेश स‍िंह चंदेल ने बताया क‍ि बामोर कलां थाना में एक मामला दर्ज क‍िया गया है जहां एक मह‍िला ने आरोप लगाया है क‍ि उसके पत‍ि ने नाक काटी और ससुराल वालों ने साथ द‍िया है. मह‍िला का मेड‍िकल कराया जा रहा है. पुलिस आरोपी पत‍ि की तलाश कर रही है. महिला का खनियाधाना के स्वाथ्य केंद्र में इलाज चल रहा है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story