मध्य प्रदेश

पति ने पत्नी की काट ली नाक, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

jantaserishta.com
26 Oct 2021 11:49 AM IST
पति ने पत्नी की काट ली नाक, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश
x

DEMO PIC

जानिए पूरा मामला.

शिवपुरी: शिवपुरी जिले के बामोर थाना अंतर्गत में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक से उसकी पत्नी ने खाने के लिए कहा तो उसने पत्नी की नाक काट ली। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। पत्नी की नाक काटने से पहले पति ने उसके और बेटियों के साथ मारपीट भी की। महिला ने पति की प्रताड़ना से तंग कुछ दिनों से ससुराल निवास कर रही थी। बताया जा रहा है कि पति और पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

पत्नी का नाम पूजा वंशकार और पति का नाम रमेश वंशकार है। बताया जाता है कि शादी के कुछ समय के बाद से ही पति-पत्नी में झगड़ा शुरू हो गया था। पति राम प्रवेश वंशकार आए दिन शराब पीकर पत्नी से मारपीट करता रहता था। इससे तंग आकर पूजा अपनी दो बेटियों के साथ मायके में रहती थी। बीते दिनों ही वह अपने ससुराल आई थी। ससुराल में उसने सुबह पति से खाने के लिए कहा था। पूजा ने बताया कि उस वक्त राम प्रवेश ब्लेड से दाढ़ी बना रहा था। उसकी बात सुनकर ही उसे मारने के लिए दौड़ा। उसके घरवालों ने भी इन सबमें उसका साथ दिया। पूजा ने बताया कि सास, ससुर और ननद ने उसके हाथ-पैर पकड़ लिए और पति ने ब्लेड से नाक काट दी। साथ ही वह महिला को जान से मारने की धमकी भी दे रहा था।
घटना की सूचना तत्काल डायल 100 हंड्रेड को दी गई। इसके बाद पहुंची पुलिस ने उसे खनियाधाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां पर उसका इलाज जारी है। बामोर थाना प्रभारी नीरज राणा का कहना है कि महिला की शिकायत पर पति रामप्रवेश वंशकार , ससुर और सास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उनकी तलाश की जा रही है और उसके बाद उनसे पूछताछ की जाएगी इस घटना के पीछे असल वजह क्या है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story