- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- गुस्से में बेकाबू हो...
गुस्से में बेकाबू हो गया पति, पत्नी को सरेआम चाकू से गोदा, वीडियो वायरल

उज्जैन. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन (Ujjain) में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पति ने नारियल कटर से पत्नी पर ताबड़तोड़ वार किए. उसे पत्नी के चरित्र पर शक था. लोगों ने गुस्से में बेकाबू पति को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह माना नहीं. महिला को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना का वीडियो सामने आते ही वायरल हो गया. पुलिस ने मामले में पति और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना कुछ दिनों पहले की नानाखेड़ा क्षेत्र के प्रगति नगर की बताई जा रही है.
उज्जैन में निर्दयी पति धारदार हथियार से पत्नी पर ही सरेआम हमले करने लगा. वीडीयो वाइरल होते ही पुलिस ने तलाश कर पहुँचा दिया जेल. @ABPNews pic.twitter.com/C5MGEwFptS
— Brajesh Rajput (@brajeshabpnews) September 9, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





