- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- खेत में इंसान की खोपड़ी...
मध्य प्रदेश
खेत में इंसान की खोपड़ी और हड्डियां मिली, इलाके में फैली सनसनी
Shantanu Roy
15 Jun 2022 6:27 PM GMT

x
बड़ी खबर
ग्वालियर। ग्वालियर पुलिस ने एक खेत से इंसान की खोपड़ी और हड्डियां बरामद की है। मामला बिजौली थाना क्षेत्र के गांव बिजौली का है। सूचना के बाद पुलिस ने खोपड़ी और हड्डियों को जब्त कर जांच के लिए भिजवा दिया है। एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि मंगलवार शाम को बिजौली थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक खेत में खोपड़ी और हड्डियां पड़ी हैं, सूचना मिलते ही पुलिस खेत पर पहुंची तो उसे वहां इंसान की खोपड़ी और हाथ की हड्डियां दिखाई दी।
पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की लेकिन कोई कुछ नहीं बता पाया। जहां हड्डियां और खोपड़ी मिली है उसके आसपास अंडरवियर, बनियान और सफारी सूट का आधा फटा हुआ हिस्सा भी पड़ा मिला है। जिससे आशंका जताई जा रही है शव को किसी जानवर ने खाया होगा। पुलिस ने खेत से खोपड़ी और हड्डियां समेट कर जांच के लिए भेज दिया है। मरने वाला कौन है, उसकी मौत कैसे हुई ?ये जांच के बाद ही पता चल सकेगा।

Shantanu Roy
Next Story