- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Pithampur की फैक्ट्री...
मध्य प्रदेश
Pithampur की फैक्ट्री में भीषण आग, 7 घंटे की मशक्कत के बाद बुझी
Tara Tandi
7 May 2025 5:39 PM IST

x
Pithampur पीथमपुर: पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में श्रीनिवास पुलिफैब्रिक्स पैकविल प्राइवेट लिमिटेड में बुधवार सुबह करीब 6 बजे लगी भीषण आग पर करीब 7 घंटे बाद काबू पा लिया है। यह कंपनी डायपर का निर्माण करती है।
आग लगने की सूचना पर सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र को खाली करवाया। 4 शहरों धार, देपालपुर, महू और इंदौर और प्राइवेट कंपनियों के फायर फाइटर ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग कंपनी के काफी बड़े हिस्से में फैली थी।
फैक्ट्री मैनेजर अजय ढोली ने बताया, कंपनी में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी। नगर पालिका के पानी के टैंकर भी लगातार पानी की आपूर्ति करते रहे। कच्चा व तैयार माल जलकर नष्ट हो चुका है। कंपनी के अंदर की सभी मशीनें भी राख हो गई हैं। कंपनी के बड़े अधिकारी पहुंच रहे हैं। नुकसान का आकलन उनके आने पर ही संभव होगा।
कंपनी का शेड गिरने से आई परेशानी आयशर मोटर्स के फायर फाइटर सोमेश्वर पाठक व राजेंद्र सिंह सेंगर ने बताया, आग के चलते पूरा कंपनी का शेड गिर चुका है। पीथमपुर फायर फाइटर के अधिकारी सुमेर सिंह मेहडा ने बताया कि कंपनी का शेड गिरने से आग बुझाने में काफी परेशानी आई। कंपनी में कॉटन रखा के होने से आग बार-बार भभक रही थी। तेज हवा के कारण भी आग पर काबू पाने में परेशानी आई। हालांकि अब केवल धुआं निकल रहा है।
TagsPithampur फैक्ट्रीभीषण आग7 घंटे मशक्कतबाद बुझीPithampur factoryhuge fireextinguished after 7 hours of effortजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





