मध्य प्रदेश

कैसे मनाया जाता है लोहड़ी पर्व

Kajal Dubey
5 Jan 2023 12:04 PM IST
कैसे मनाया जाता है लोहड़ी पर्व
x
लोहरी : उत्तर भारत में मकर संक्रांति और लोहड़ी का खास महत्व है। पंजाब में लोहड़ी का क्रेज लोगों में ज्यादा देखने को मिलता है, लेकिन इसके साथ-साथ हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश में भी सिख समुदाय के लोग इसे बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। इस बार लोहड़ी का पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा। यह पर्व मुख्य तौर पर कृषि व प्रकृति को समर्पित होता है। तो आइये जानते हैं पंडित जी के अनुसार लोहड़ी पर्व का शुभ मुहूर्त और क्या करना चाहिए इस दिन

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार सूर्य 14 जनवरी 2023 को रात 8 बजकर 21 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे, इसलिए मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी 2023 को मनाया जाएगा और इससे एक दिन पहले 14 जनवरी 2023 को लोहड़ी का पर्व मनाया जाएगा। लोहड़ी मनाने का शुभ मुहूर्त रात को 8 बजकर 57 मिनट पर रहेगा।
Next Story