मध्य प्रदेश

जाइंट्स ग्रफ ऑफ मालवा का सम्मान समारोह हुआ आयोजित

Admindelhi1
14 March 2024 5:56 AM GMT
जाइंट्स ग्रफ ऑफ मालवा का सम्मान समारोह हुआ आयोजित
x
आज महिलाएं पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में अग्रणी बनी हुई हैं

इंदौर: भारतीय संस्कृति में मातृशक्ति हमेशा पितृ सत्ता के आगे रही है। भगवान के नामों में भी राधे-श्याम, सीता-राम, लक्ष्मी-नारायण इस बात के उदाहरण हैं कि मातृशक्ति प्रारंभ से ही प्रथम वंदनीय मानी गई है। महिलाएं कोमल हो सकती हैं, कमजोर नहीं। आज महिलाएं पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में अग्रणी बनी हुई हैं। उन्हें सम्मान और प्रशंसा देना ही चाहिए।

पोस्ट मास्टर जनरल और आईएएस अधिकारी प्रीति अग्रवाल ने जायंट्स ग्रुफ ऑफ मालवा द्वारा बुधवार को आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में यह बात कही। जायंट्स अंतरराष्ट्रीय की केन्द्रीय समिति के वरिष्ठ सदस्य श्याम गोयल, फेडरेशन की उपाध्यक्ष दीपिका शर्मा, फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष गोविंद गोयल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सामूहिक जायंट्स प्रार्थना के वाचन के बाद रीना गोयल, अनिल व्यास, एस.एन. गोयल, गीता जैन, सुनील पांडे, विजय यादव, शकुन गोयल, रोशनी गर्ग आदि ने मेहमानों का स्वागत किया। समाजसेवी चंद्रप्रभा जैन, खिलाड़ी सविता पारखे का सम्मान भी मुख्य अतिथि प्रीति अग्रवाल ने किया। अतिथियों को स्मृति चिह्म ग्रुप के पदाधिकारियों ने भेंट किए। संचालन एवं आभार प्रदर्शन गीता जैन शर्मा ने किया।

Next Story