मध्य प्रदेश

टापू में फंसे 16 मजदूरों को होमगार्ड के जवानों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद निकाला सुरक्षित

Ritisha Jaiswal
18 July 2022 10:20 PM IST
टापू में फंसे 16 मजदूरों को होमगार्ड के जवानों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद  निकाला सुरक्षित
x
मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले की खैरलांची तहसील ग्राम मोवाड़-डोंगरिया में बावनथड़ी नदी स्थित टापू में बारिश का पानी बढ़ने लगा था।

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले की खैरलांची तहसील ग्राम मोवाड़-डोंगरिया में बावनथड़ी नदी स्थित टापू में बारिश का पानी बढ़ने लगा था। इसके कारण टापू में स्थित रेशम विभाग की नर्सरी में कार्यरत 16 मजदूर फंस गए थे। होमगार्ड के जवानों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद सभी 16 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया।

एसडीएम केसी बोपचे के अनुसार महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित ग्राम मोवाड़-डोंगरिया में बावनथड़ी नदी के टापू में रेशम विभाग की नर्सरी स्थित है। बारिश के कारण नदी के जल स्तर में आचानक बढ़ोतरी के कारण टापू पर पानी भरने लगा। उस समय नर्सरी में 16 लोग कार्यरत थे। जानकारी मिलने पर दोपहर 12 बजे होमगार्ड के गोताखोर व कर्मचारियों ने बचाव कार्य शुरू किया। चार लोगों को महाराष्ट्र की ओर से सुरक्षित निकाला गया। शेष लोगों को बालाघाट होमगार्ड के दल ने सुरक्षित निकाल लिया है। सभी 16 लोगों का मोवाड़ के स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया व वे पूर्णत: स्वस्थ हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन लगभग दो घंटे तक चला।


Next Story