- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- होमगार्ड ड्यूटी पर,...
मध्य प्रदेश
होमगार्ड ड्यूटी पर, पीछे से घर में चोरी, नकदी-जेवर ले उड़े चोर
Saba Naaz
29 Jun 2025 4:41 PM IST

x
Agar आगर : जिले के सोयत थाने में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड सैनिक के घर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर के सारे सामान को अस्त व्यस्त कर दिया और कीमती सामान ले गए।
सोयत थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। होमगार्ड सैनिक रामगोपाल पुत्र प्रभुलाल राठौर के घर अज्ञात चोरों ने अलमारी से 70 हजार नकद के साथ पांच लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। पुलिस ने चोर पर केस दर्ज किया है। सोयत थाने में सैनिक रामगोपाल नगर के भांवसार मोहल्ले में किराए के मकान में निवास करते हैं। उन्होंने हाल ही में न्यू भांवसार कॉलोनी में नया मकान बनवाया है।
उसका 11 जून को उद्घाटन हुआ था। 12 जून को रामगोपाल राठौर की सोयत पुलिस थाने में रात में वायरलेस पर ड्यूटी थी। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य नए मकान में सोने के लिए चले गए। तभी रात में अज्ञात चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर मंगलसूत्र, टीका पायजेब, बिछुड़ी सहित 70 हजार रुपये नकदी चोरी कर ले गए। चोरी का पता तब चला, जब पड़ोसी नितिन तोमर ने रात 3:30 बजे गेट के ताले टूटने की जानकारी दी। नगर सैनिक जैसे ही घर पहुंचे, घर का ताला टूटा और सामान बिखरा पड़ा था।
चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की जांच करने के साथ मामला दर्ज किया है। दो साल पहले भी पुलिस जवान राम गोपाल के घर से मोटरसाइकिल चोरी कर राम गोपाल के घर से बाइक चोरी कर ले गए थे। थाना प्रभारी यशवंत राव गायकवाड़ ने बताया अज्ञात चोरों की तलाश में पुलिस जुटी है। पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरा की रिकॉर्डिंग देखने के साथ ही सक्रिय किए गए हैं और संदिग्धों के बारे में भी जानकारी जुटा जा रही है।
Tagsहोमगार्डड्यूटीचोरीhome guarddutytheftजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





