मध्य प्रदेश

पब में हिंदू जागरण मंच का बवाल, फैशन शो का किया विरोध, पुलिस पहुंची तो...

jantaserishta.com
17 Sept 2021 3:15 PM IST
पब में हिंदू जागरण मंच का बवाल, फैशन शो का किया विरोध, पुलिस पहुंची तो...
x
पब एकबार फिर सुर्खियों में है.

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में स्थित शोषा पब एकबार फिर सुर्खियों में है. गुरुवार को उस पब के बाहर कुछ हिंदुवादी संगठनों ने प्रदर्शन किया. उन संगठनों का दावा था कि पब में एक अश्लील फैशन शो हो रहा है, जिसमें तमाम प्रतिबंध के बावजूद शराब और डीजे का भी इंतजाम है. हालांकि, पुलिस का कहना है कि उन्होंने एक दिन पहले उस फैशन शो को करा रहे लोगों को हिरासत में ले लिया था.

शोषा पब इंदौर के विजय नगर में स्थित है. हिंदुवादी संगठनों ने गुरुवार को पब के बाहर जमकर नारेबाजी की. इसके बाद पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा. उन्होंने हिंदुवादी संगठनों को ऐसा ना करने की हिदायत दी और यह भी बताया कि उन्होंने एक दिन पहले ही आयोजकों को पकड़कर आयोजन रद्द करवा दिया था. हिन्दू जागरण मंच आदि के लोग इस प्रदर्शन में शामिल थे.
हिन्दू जागरण मंच के प्रमुख सुमित हार्डिया ने कहा कि फैशन शो के लिए आयोजकों ने किसी से मंजूरी तक नहीं ली थी. उन्होंने दावा किया कि फैशन शो में महिलाओं की ड्रेस भी आपत्तिजनक थी, जिसकी फोस्ट उन्होंने सोशल मीडिया पर देखी थी.
पुलिस ने बताया कि उनको आयोजन की सूचना पहले ही मिल गई थी, इसलिए उन्होंने आयोजकों को 1 दिन पहले ही पकड़ लिया था. कार्यक्रम को तभी रद्द करवा दिया गया था. थाना प्रभारी, विजय नगर तहजीब काजी ने कहा, 'हमने समय रहते ही शो को बंद करवा दिया था. 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. अभी कोरोना प्रोटोकॉल के तहत कार्यक्रम नहीं कर सकते हैं'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story