मध्य प्रदेश

हिमाचल: तीन साल में सड़क हादसों में हुई 3174 लोगों की मौत

Deepa Sahu
2 March 2022 6:49 PM GMT
हिमाचल: तीन साल में सड़क हादसों में हुई 3174 लोगों की मौत
x
हिमाचल प्रदेश में बीते तीन सालों में सड़क हादसों में 3174 लोगों की मौत हुई है।

हिमाचल प्रदेश में बीते तीन सालों में सड़क हादसों में 3174 लोगों की मौत हुई है। दुर्घटनाएं रोकने के लिए सरकार ने पुलिस व परिवहन के माध्यम से आवश्यक कदम उठाए हैं। तीन साल में 4079 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं। इसमें 74 ब्लैक, 1320 संवेदनशील और 2685 संभावित ब्लैक स्पॉट शामिल हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह जानकारी विधायक विधायक जगत सिंह नेगी के प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा फंड में 2019-20 में 40 करोड़, 2020-21 में 40.15 करोड़, वर्ष 2021-22 में 50.50 करोड़ का प्रावधान किया गया है। सरकार ने हादसे रोकने के लिए सड़क सुरक्षा अधिनियम के तहत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

तीन सालों में किस जिले में कितने मौतें
बिलासपुर 109
चंबा 243
हमीरपुर 96
कांगड़ा 414
किन्नौर 105
कुल्लू 274
लाहौल स्पीति 22
मंडी 229
शिमला 550
सिरमौर 323
सोलन 390
ऊना 319
2017 से 31 जनवरी, 2022 तक वसूली गई जुर्माना राशि
वर्ष वसूला गया जुर्माना
2017 - 15, 01,25,705
2018 - 13, 00, 38,725
2019 - 30, 42, 25,405
2020 - 20, 88,95,219
2021 - 2,59,00,010
2022 - अब तक - 2,20,24,900
ऊना-हमीरपुर रेललाइन के लिए अभी शुरू नहीं हुआ भूमि अधिग्रहण
हमीरपुर के विधायक नरेंद्र ठाकुर ने बुधवार को भानुपल्ली-बिलासपुर और चंडीगढ़-बद्दी रेललाइन के लिए भूूमि अधिग्रहण से संबंधित लिखित सवाल विधानसभा में उठाया। लिखित जवाब में उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने सदन में अवगत कराया कि भानुपल्ली-बिलासपुर और चंडीगढ़-बद्दी रेललाइन के लिए भूूमि अधिग्रहण प्रक्रिया चल रही है। तीनों रेलवे लाइनों के निर्माण पर कुल 12,043 करोड़ खर्च होने हैं। मंत्री ने यह भी बताया कि भानुपल्ली-बिलासपुर रेलवे लाइन पर कुल 6,753 करोड़, चंडीगढ़-बद्दी रेलवेलाइन पर 1540 करोड़ और ऊना-हमीरपुर रेललाइन पर 3750 करोड़ व्यय होने हैं। ऊना-हमीरपुर रेललाइन के लिए अभी भूमि अधिग्रहण शुरू नहीं हुआ है। भानुपल्ली-बिलासपुर रेल लाइन का निर्माण कार्य चल रहा है। चंडीगढ़-बद्दी रेलवे लाइन में भूमि अधिग्रहण के बाद काम शुरू होगा।
Next Story