- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Damoh में तेज रफ्तार...
मध्य प्रदेश
Damoh में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर, एक की मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती
Tara Tandi
30 May 2025 3:57 PM IST

x
Damoh दमोह : जिले से इस वक्त की एक दुखद खबर सामने आई है जहां एक ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है.
दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। 17 मील पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी.इस हादसे में बांदकपुर निवासी 45 वर्षीय गुलाब रजक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार 65 वर्षीय चेतराम रजक गंभीर रूप से घायल हो गए. चेतराम माला गांव के निवासी हैं.
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर चक्रेश चौधरी ने गुलाब रजक को मृत घोषित कर दिया वहीं चेतराम रजक की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया.
“हमें सूचना मिली थी कि नोहटा थाना क्षेत्र में एक ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मारी है.मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया और घायल को इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है.अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, और तलाश जारी है.”
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों व्यक्ति रिश्तेदार थे और नोहटा के पास एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे. समारोह से लौटते समय यह हादसा हुआ.शादी की खुशियां एक पल में मातम में बदल गईं.
परिजनो ने बताया की हम समझ भी नहीं पाए कि ये सब कैसे हो गया। सुबह तो ठीक-ठाक थे, और शाम होते-होते ऐसा हादसा हो गया सब कुछ उजड़ गया.
दमोह जिले में तेज रफ्तार और लापरवाह ट्रक चालकों की वजह से हादसे बढ़ते जा रहे हैं.इस घटना ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं और दूसरे को गहरे सदमे में डाल दिया.अब देखना होगा कि पुलिस जांच में कितनी तेजी दिखाती है और दोषी को कब तक पकड़ा जाता है.
TagsDamoh तेज रफ्तार ट्रक टक्करएक मौतदूसरा अस्पताल भर्तीDamoh high speed truck accidentone deadanother admitted in hospitalजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





