- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- तेज रफ्तार कार...
x
डबरा। ग्वालियर से डबरा की ओर तेज रफ्तार आ रही एक कार चालक का स्टेरिंग से नियंत्रण हट गया और कार तेज रफ्तार होने से राष्ट्रीय राजमार्ग 44 से हटकर खंती में जा गिरी जिस कार में बैठे एक नौजवान गंभीर रूप से घायल हो गया 108 एंबुलेंस के द्वारा उक्त नौजवान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई नौजवान की मौत के बाद गोले के मंदिर पहुंची पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है और सीआरपीसी की धारा 174 पर मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अनुज साहू पुत्र कल्लू साहू 19 वर्ष निवासी आर एस एस कार्यालय के पास निवासी बीती रात्रि कार में सवार होकर ग्वालियर से डबरा की ओर आ रहा था कार की रफ्तार तेज होने से चालक का स्टेरिंग से नियंत्रण हट गया और तेज रफ्तार कार राष्ट्रीय राजमार्ग 44 को छोड़कर खंती में जा गिरी इस घटना में अनुज साहू गंभीर रूप से घायल घायल हो गया।
घटना की जानकारी मिलने पर 108 एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अनुज को बिरला अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान अनुज साहू की मौत हो गई। घटना की जानकारी बिरला अस्पताल में गोले के मंदिर थाना पुलिस को दी गोले के मंदिर थाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है और सीआरपीसी की धारा 174 पर मर्ग कायम कर जांच पड़ताल के लिए उक्त डायरी बिलौआ पुलिस की और भेज दी है।
इनका कहना.....
वन चैकी राष्ट्रीय राजमार्ग 44 ठीक सामने तेज रफ्तार कार खंती में जा गिरी जिसमें एक नौजवान गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसकी इलाज के दौरान बिरला अस्पताल में मौत हुई है गोले के मंदिर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया है।
Next Story





