मध्य प्रदेश

तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, युवक की मौत

Shantanu Roy
19 Jun 2022 10:11 AM GMT
तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, युवक की मौत
x
बड़ी खबर

भोपाल। राजधानी के हबीबगंज थाना इलाके में शनिवार रात को लिंक रोड नंबर-दो पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए युवक को इलाज के लिए जयप्रकाश अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चेक करने के बाद डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस कार की तलाश में सड़क पर लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाल रही है। हबीबगंज थाना पुलिस के मुताबिक 30 वर्षीय अनुपम पुत्र स्वर्गीय जगदीश श्रीवास शाहपुरा में रहता था।

वह निजी काम करता था। शनिवार रात को वह किसी काम से पुराने शहर गया था। वहां से वह वापस घर लौट रहा था। रात करीब दो बजे वह लिंक रोड नंबर-दो पर पांच नंबर स्टाप के पास से गुजर रहा था। इस दौरान अज्ञात तेज रफ्तार कार ने अनुपम की बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह उछलकर डिवाइडर पर जा गिरा। गंभीर रूप से घायल हुए अनुपम को उपचार के लिए जेपी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चेक करने के बाद डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Next Story