मध्य प्रदेश

हाईकोर्ट ने दिए वकील के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश, जानें क्या है पूरा माजरा

jantaserishta.com
9 May 2022 9:36 PM IST
हाईकोर्ट ने दिए वकील के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश, जानें क्या है पूरा माजरा
x
पढ़े पूरी खबर

भोपाल: एक अधिवक्ता के आचरण को एमपी हाईकोर्ट ने धोखाधड़ी माना है। कोर्ट ने रजिस्ट्रार को निर्देशित किया है कि सीआरपीसी की धारा 340 की कार्यवाही के संबंध में अधिवक्ता को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाये।

दरअसल टीकमगढ़ जिले के जतारा थाने में धोखाधड़ी के अपराध में पुलिस ने अधिवक्ता सुरेश प्रसाद खरे तथा उसके बेटे रूपेश खरे को आरोपी बनाया था। आरोप है कि दोनों ने चौपहिया वाहन की खरीदी में 20 प्रतिशत की छूट दिलवाने का प्रलोभन देकर गंगानगर निवासी सेना के कर्मचारी के साथ धोखाधड़ी की थी। इस एफआईआर को निरस्त करने की मांग करते हुए अधिवक्ता सुरेश प्रसाद खरे ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए याचिका को खारिज कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट निर्देश हैं कि संज्ञेय अपराध की जांच के दौरान क्षेत्राधिकारी के आधार पर एफआईआर को निरस्त नहीं किया जा सकता है।
अधिवक्ता के बेटे रूपेश खरे की तरफ से भी एफआईआर को निरस्त करने याचिका लगाई गई थी। याचिका में कहा गया था कि घटित अपराध संबंधित थाने में घटित नहीं हुआ है। इसी याचिका की सुनवाई के दौरान एकलपीठ ने पाया कि याचिकाकर्ता के अधिवक्ता सुरेश प्रसाद खरे भी प्रकरण में सह आरोपी हैं। पहले अधिवक्ता की याचिका खारिज हो चुकी थी, इसके बावजूद भी वह संबंधित मामले में बेटे की याचिका पर पैरवी कर रहे हैं।
एकलपीठ ने अपने आदेश में कहा है कि यह न्यायालय के साथ धोखाधड़ी है तथा व्यवसायिक कदाचरण है। कोर्ट ने अधिवक्ता के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 340 के तहत कार्रवाई के संबंध में नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं। एकलपीठ ने अपने आदेश में कहा है कि इस संबंध में बीसीआई के नियम को भी देखना चाहता हूं कि अधिवक्ता के अपने ग्राहकों के क्या दायित्व हैं। एकलपीठ ने अपेक्षा की है कि अधिवक्ता के खिलाफ कदाचार व अनुशासनहीनता की कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story