मध्य प्रदेश

फंदे पर लटका मिला नरकंकाल, दहशत का माहौल

Shantanu Roy
3 July 2022 12:16 PM GMT
फंदे पर लटका मिला नरकंकाल, दहशत का माहौल
x
बड़ी खबर

जबलपुर। गोसलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पालीटोरिया में कमरे के तार से लटके मिले नरकंकाल एवं आसपास मिले साक्ष्यों की फारेंसिक जांच होगी, जिससे यह पता चल सकेगा कि वास्तव में मरने वाला व्यक्ति किन कारणों से मरा था। जहां नरकंकाल मिला है वह घर एक माह से बंद था, कमरा भी अंदर से बंद था। जिस कारण मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकन पुलिस मामले की जांच में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। प्रारंभिक तौर पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। गोसलपुर पुलिस ने बताया कि गुरुवार को ग्राम पालीटोरिया में एक व्यक्ति द्वारा अपने घर में फांसी लगा लेने की सूचना मिली थी।

मौके पर पहुंची पुलिस को मीना चौधरी 40 वर्ष ने बताया कि वह वर्तमान में ग्राम दौरा भटिया मझौली में बेटा-बेटी के साथ लगभग 10 वर्ष से पति गुड्डू उर्फ गुड्डा चौधरी से अलग रहती है। उसका पति गुड्डू अधिक शराब एवं गांजा पीते थे और उसे परेशान करते थे। इसी कारण वह अपने मायके में जाकर रहने लगी थी। बीच बीच में पालीटोरिया आती-जाती रहती थी। पति गुड्डू अकेले रहता था। गुरुवार को अपनी बुआ के घर कुशनेर पिपरिया अपने भाई बल्लू के साथ जा रही थी।
तो उसने सोचा कि पति से मिलती चलूं। घर आकर देखी तो एक कमरे में ताला लगा था। दूसरा कमरा अंदर से बंद था, जिसकी खिड़की में प्लास्टिक की बोरी लगी थी। बोरी हटाई तो कमरे में बहुत तेज बदबू आने लगी। घर का दरवाजा तोड़कर देखा तो उसके पति गुड्डू खिड़की में काले बिजली के तार से लटका हुआ था। शरीर पूरी तरह से सड़ गया था। उसने कपड़ों के आधार पर अपने पति की पहचान की है। आसपास के लोगों से पता चला कि गेहू की कटाई के समय करीब एक माह पहले लोगों ने गुड्डू को देखा था, उसके बाद किसी ने नहीं देखा। मौत किन कारणों से हुई है, इसका पता लगाया जा रहा है।
Next Story