मध्य प्रदेश

जिलों में लू की चेतावनी; छिंदवाड़ा, बालाघाट और 25 अन्य में बूंदाबांदी की संभावना

Kavita2
27 April 2025 12:04 PM IST
जिलों में लू की चेतावनी; छिंदवाड़ा, बालाघाट और 25 अन्य में बूंदाबांदी की संभावना
x

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : प्रदेश में 2-3 दिन तक मौसम मिलाजुला रहने की संभावना है। तेज गर्मी के साथ-साथ छिटपुट बारिश भी हो सकती है। नीमच, मंदसौर और रतलाम में लू चल सकती है। वहीं, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, उमरिया, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा और पांढुर्ना में बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में तेज लू चल सकती है और पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। विभाग ने रविवार को प्रदेश के 9 जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। इसमें मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, छिंदवाड़ा, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी शामिल हैं।

Next Story