मध्य प्रदेश

जल्द ही शुरू होगी लू; 7 पूर्वी जिलों में हल्की बारिश की संभावना

Kavita2
15 April 2025 1:46 PM IST
जल्द ही शुरू होगी लू; 7 पूर्वी जिलों में हल्की बारिश की संभावना
x

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : 16 अप्रैल से गर्मी का प्रकोप शुरू हो जाएगा। इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और चंबल संभाग के जिलों में लू चलेगी।

इससे पहले मंगलवार को पूर्वी हिस्से के 7 जिलों शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी और छिंदवाड़ा में हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग में गर्मी का असर तेज रहेगा। यहां पारा 40 डिग्री के पार जा सकता है। बारिश और आंधी की गतिविधियों में थोड़ी कमी आएगी।
Next Story