मध्य प्रदेश

कटनी में दोपहिया वाहन की आमने-सामने टक्कर ,वृद्ध घायल

Tara Tandi
13 May 2024 2:26 PM GMT
कटनी में दोपहिया वाहन की आमने-सामने टक्कर ,वृद्ध घायल
x
उमरिया : जिला मुख्यलय से होकर कटनी की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में ग्राम भरौला के समीप दो पहिया वाहन आमने सामने टकरा गए, जिसमें एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना सोमवार की है, जब पिपरिया निवासी वृद्ध चुटदाना कोल चंदिया की ओर से अपने दोपहिया वाहन से उमरिया की ओर आ रहा था।
जहां अज्ञात दोपहिया वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए वृद्ध को ठोकर मार दी, जिससे वृद्ध अपने वाहन से गिर गया। वृद्ध के पैर एवं सर में गंभीर चोट आई है। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
Next Story