मध्य प्रदेश

कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, चरित्र पर था संदेह

Tara Tandi
13 March 2024 12:53 PM GMT
कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, चरित्र पर था संदेह
x
शहडोल : शहडोल में चरित्र संदेह पर पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से मार कर मौत के घाट सुला दिया। घटना बुढार थाना क्षेत्र के लफदा गांव में घटी है। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर आरोपी पति पर हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, लफदा गांव से पुलिस को फोन आया। बताया कि एक महिला की दर्दनाक हत्या हो गई है। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस के बड़े अधिकारी सहित स्थानीय पुलिस की टीम पहुंची, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो सका। घटना स्थल पर मौजूद परिवार वालों सहित अन्य लोगों के बयान से यह पता चला कि जिस महिला की हत्या हुई है, उसकी हत्या उसके पति ने ही की है। आरोपी पति दया प्रसाद चर्मकार को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि रात में आरोपी पति दया प्रसाद चर्मकार घर आया और अपनी पत्नी को जबर्दस्ती एक कमरे में ले गया। घर में मौजूद अन्य लोग इसका विरोध करने लगे, फिर भी उसने किसी की बात नहीं मानी और फिर कुल्हाड़ी से कई वार किया, जिससे महिला तड़प-तड़प कर दम तोड़ दी।
थाना प्रभारी बुढार संजय जायसवाल ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि पति-पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। विवाद इतना बढ़ा की पति ने पत्नी की हत्या कर दी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी, आरोपी पति पर हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही जिस कुल्हाड़ी से हत्या की गई थी, उस कुल्हाड़ी को भी पुलिस ने बरामद कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Next Story