मध्य प्रदेश

शराब नीति पर दे चुुकी हूं अपने परामर्श: उमा भारती

Teja
11 Feb 2023 3:17 PM IST
शराब नीति पर दे चुुकी हूं अपने परामर्श: उमा भारती
x

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने मध्यप्रदेश में नई शराब नीति उनकी वजह से अटकने संबंधित खबरों को एक तरह से खारिज करते हुए आज कहा कि वे अपने परामर्श दे चुुकी हैं और संभवत: अब शेष लोगों से परामर्श की प्रक्रिया चल रही है।

रती ने अपने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि आज सुबह कुछ समाचार पत्रों में उन्होंने पढ़ा कि प्रदेश की शराबनीति जो 31 जनवरी को घोषित होनी थी, वह अभी तक उनकी (उमा भारती की) वजह से अटक गई है।

उन्होंने कहा कि 31 जनवरी को शराबनीति घोषित नहीं हुई, किंतु इसके पीछे तथ्य यह है कि दो अक्टूबर गांधी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बाबा रामदेव, चिन्मय पण्ड्या (गायत्री परिवार), कमलेश दाजी (समाजसेवी) और सभी धर्मों के प्रतिनिधि संतों के साथ वे भी वहां थीं। उस दौरान सभा में मुुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की थी कि आप सबसे (वहां मौजूद लोगों से) परामर्श करके ही नई शराबनीति घोषित होगी। इसी क्रम में सुश्री भारती ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उन्होंने अपने परामर्श 31 जनवरी से पहले ही भेज दिए। अब शायद बाक़ियों से परामर्श चल रहा होगा।




सोर्स :-नवयुग संदेश

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}



Next Story