- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Harda: सहकारी समितियों...
Harda: सहकारी समितियों के घोटाले की जांच के लिए प्रशासनिक समिति का गठन

हरदा; जिले की सभी 52 सेवा सहकारी समितियों में व्यापक भ्रष्टाचार कर जहां शासन को करोड़ों रुपये का चूना लगाया गया है वहीं दूसरी ओर किसानों के हक हित की राशि का दुरुपयोग किया गया। किसानों की समस्याओं के समाधान में जो राशि लगनी चाहिए उसे ब्याज और ऐसो आराम में खर्च किया गया है। गंगाराम गुर्जर विधायक प्रतिनिधि कृषि उपज मंडी टिमरनी जिला कांग्रेस कमेटी हरदा द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित नर्मदापुरम, जिला कलेक्टर सहित आयुक्त सहकारिता मंत्री को पत्र लिखकर सारे मामले की बिंदुबार जांच करा कर मय ब्याज सहित गबन की गई राशि वसूल करने की मांग की। इस मुद्दे को हिन्दुस्थान समाचार ने अपने पिछले अंक 6 जूलाई 2025 रविवार में प्रमुखता से उठाया, जिसको संज्ञान में लेते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी नर्मदापुरम ने 15 दिवस में जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
इससे जहां भ्रष्टाचारियों में हड़कंप मचा हुआ है वहीं जांच का जिम्मा विभागीय अधिकारियों और भ्रष्टाचारियों को देने से जांच की निष्पक्षता पर प्रश्न चिन्ह लगाया जा रहा है। विभागीय जांच की बजाय बाहर व दूसरे विभाग के अधिकारियों से जांच करवाई जाती तो निष्पक्षता से जांच होती और करोड़ों का चौंकाने वाला भ्रष्टाचार जग जाहिर हो जाता।





