- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Gwalior: शॉर्ट...
मध्य प्रदेश
Gwalior: शॉर्ट एनकाउंटर में दो बदमाश पकड़े गए, अपहरणकर्ता फरार
Tara Tandi
16 Feb 2025 2:28 PM IST

x
Gwalior ग्वालियर : शहर के मुरार स्थित सीपी कॉलोनी से शकर कारोबारी राहुल गुप्ता के छह वर्षीय बेटे शिवाय के अपहरणकांड का ताना-बाना बुनने वाले सरगना राहुल गुर्जर निवासी गढ़ौरा और उसके साथी बंटी उर्फ लल्ला गुर्जर निवासी शिवराम का पुरा को मुरैना पुलिस टीम ने रात 12 बजे गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया है।
वारदात होने के बाद तीसरे दिन आरोपित पकड़े जा सके हैं। मुरैना पुलिस और अपहरण में शामिल इन आरोपितों का मुरैना के माता बसैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुतवार बांध के पुल के पास आमना-सामना हो गया।
यहां पुलिस पार्टी को देखकर इन बदमाशों ने गोली चलाना शुरू कर दी, जो पुलिस की गाड़ियों में लगी। मुरैना पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई। इसमें दोनों आरोपितों के पैर में घुटने से नीचे गोली लगी। इसके बाद बदमाश जमीन पर गिर पड़े। इन बदमाशों को मुरैना पुलिस की टीम अपने साथ लेकर अस्पताल पहुंची। यहां इन्हें भर्ती किया गया है।
सोना गिरवी रखने के बाद संबंधों में आई दरार
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि राहुल गुर्जर का शिवाय गुप्ता के मामा अरुण गोयल निवासी मुरैना से विवाद चल रहा है। दोनों के अभी से नहीं सालों से व्यापारिक संबंध थे। दो किलो सोना गिरवी रखने के बाद संबंधों में दरार आई।
एक करोड़ रुपये मांगने वाले थे
मामा अरुण बंसल को सबक सिखाने के लिए ही शिवाय का अपहरण किया था। इसमें इन लोगों की योजना एक करोड़ रुपये मांगने की थी। सरगना राहुल गुर्जर ने बंटी गुर्जर के साथ मिलकर रैकी की थी।
जबकि अपने दो साथी राहुल गुर्जर निवासी पिपरई, धुंआराम का पुरा और भोला निवासी गढ़ौरा, सरायछोला से अपहरण कराया। अभी आरोपितों से पूछताछ में पूरी वारदात के संबंध में और खुलासे हो सकते हैं। इन बदमाशों के पास से लाल रंग की अपाचे बाइक भी बरामद हो गई है। जिससे बदमाशों ने अपहरण करने के बाद मुरैना में ही छिपा दिया था।इसमें सभी आरोपितों पर अलग-अलग टास्क था। राहुल गुर्जर सरगना है। उसने बंटी के साथ मिलकर रैकी की। फिर अपहरण का टास्क राहुल गुर्जर और भोला को मिला। अपहरण जिस दिन हुआ, उस दिन राहुल और बंटी भी आए थे। पुलिस सूत्रों का कहना है- इनमें से भी एक आरोपित पुलिस के हाथ लग गया था, लेकिन जब घेराबंदी हुई तो वह चकमा देकर ट्रक से भाग गया। उसकी भी तलाश चल रही है।
एक साल पहले वाले अपहरण से भी जुड़ेंगे तार
पांच फरवरी 2024 को मुरैना के स्टेशन रोड पर अरुण बंसल के बेटे गौरव के अपहरण का प्रयास हुआ था। उस मामले में अब तक आरोपित पकड़े नहीं जा सके। उस घटना से भी तार जुड़ सकते हैं। हालांकि जब पकड़े गए राहुल गुर्जर से पूछताछ हुई तो वह इससे इंकार कर रहा था।
बंटी बोला- दबाव था, इसलिए छोड़कर भाग गए
बंटी ने अस्पताल में ही बात की। उससे शिवाय को छोड़ने को लेकर बात की गई। इस पर वह बोला कि पुलिस ने चारों तरफ से घेर लिया था, इसलिए उसे छोड़कर भागना पड़ा।
शाम तक मुरैना में ही थी ग्वालियर पुलिस
शाम तक ग्वालियर पुलिस की टीमें मुरैना में ही सर्चिंग कर रही थीं। इसी बीच मुरैना में पदस्थ एक दरोगा की मदद से अपराधियों के हाजिर होने की खबर जमकर उड़ी। फिर ग्वालियर और मुरैना पुलिस में खींचतान शुरू हो गई। ग्वालियर पुलिस की टीमें रात तक लौट आई। तरह-तरह की चर्चाएं इसे लेकर सामने आई हैं। इसमें एक खादीधारी के भी नाम को लेकर चर्चा है।
TagsGwalior शॉर्ट एनकाउंटरदो बदमाश पकड़े गएअपहरणकर्ता फरारGwalior short encountertwo miscreants caughtkidnapper abscondedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





