- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Gwalior: मोटरसाइकिलों...
मध्य प्रदेश
Gwalior: मोटरसाइकिलों में हुई टक्कर , तीन लोगों की मौत
Tara Tandi
21 Aug 2024 2:33 PM IST
x
Gwalior ग्वालियर: अंबाह ब्रांच कैनाल पर बाइकों की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत हो गई। थाना प्रभारी देवगढ़ अरुण कुशवाह ने बताया कि मोनू उर्फ सचिन (18) पुत्र रूपेन्द्र सिकरवार निवासी तोर तिलावली और छोटू उर्फ श्यामू (21) पुत्र दुष्यंत शर्मा निवासी तोर तिलावली दोनों बराबर से बाइकों की रेस कर रहे थे।
तभी सामने से आ रहे सोनू (22) पुत्र पूरन कुशवाह निवासी तिलौंधा से दोनों बाइकों की भिड़ंत हो गई। गंभीर रूप से घायल तीनों युवकों को इलाज हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां सचिन को जिला अस्पताल में चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया, जबकि सोनू कुशवाह व श्यामू शर्मा को ग्वालियर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
घटना के बाद देवगढ़ थाना प्रभारी अरुण सिंह चौहान ने घायलों को मुरैना जिला चिकित्सालय भिजवाया। मुरैना जिला चिकित्सालय में ड्यूटी डॉक्टर ने चेकअप करने के बाद एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो युवकों को ग्वालियर रेफर किया गया था। यहां उन्होंने ग्वालियर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
TagsGwalior मोटरसाइकिलों टक्करतीन लोगों मौतGwalior motorcycles collisionthree people diedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





