मध्य प्रदेश

Gwalior: विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में होंगे सिंधिया

Admindelhi1
15 Sept 2025 10:41 AM IST
Gwalior: विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में होंगे सिंधिया
x

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आज सोमवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट की अध्यक्षता में आयोजित की गई है। समीक्षा बैठक में केन्द्रीय संचार एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उपस्थित रहेंगे।

बैठक मे प्रदेश के जल संसाधन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ग्वालियर के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। बैठक में प्रदेश के मंत्रीगण, सांसद, महापौर, विधायकगण, सभापति सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है। प्रभारी मंत्री सिलावट विकास कार्यों की समीक्षा के पश्चात शासकीय प्रेस महाराज बाडा एवं एलिवेटेड रोड निर्माण के द्वितीय चरण का निरीक्षण भी करेंगे। इसके साथ ही स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

Next Story