- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Gwalior News:मैंने...
मध्य प्रदेश
Gwalior News:मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है, मुझे गिरफ्तार करो
Bharti Sahu 2
12 Sept 2024 10:19 AM IST

x
Gwalior News: ग्वालियर में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और थाने पहुंच गया। उसने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी का कातिल है उसे गिरफ्तार कर लो। यह सुनकर पुलिस को यकीन नहीं आया लेकिन मौके पर जाकर देखा तो कमरे में लाश पड़ी मिली।
बताया जा रहा है कि मालती कुशवाहा और अंगद के तीन बेटे हैं। वारदात की रात मालती के दो बेटे काम पर गए थे। छोटा बेटा घर पर था जो की पास ही लगी गणेश पंडाल में बैठा हुआ था। तभी किसी बात पर अंगद का पत्नी मालती से विवाद हो गया और अंगद ने कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे पत्नी घायल होकर गिर गई। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घायल महिला के छोटे बेटे का कहना है कि उनके पिता सनकी स्वभाव के हैं और उनका दिमागी संतुलन भी ठीक नहीं है। उनका इलाज भी कई बार करवाया जा चुका है लेकिन इसके बावजूद आए दिन घर पर विवाद करते रहते हैं। इस मामले में सीएसपी अशोक जादौन ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ की जा रही है।
TagsGwaliorपत्नीहत्यामुझेगिरफ्तार Gwaliorwifemurderarrest me जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





