- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Gwalior: धीरेंद्र...
मध्य प्रदेश
Gwalior: धीरेंद्र शास्त्री पर मुस्लिम युवक ने की अभद्र टिप्पणी, हिंदू संगठनों किया प्रदर्शन
Tara Tandi
27 Feb 2025 1:40 PM IST

x
Gwalior ग्वालियर: बागेश्वरधाम के महंत पंडित धीरेंद्र शास्त्री को लेकर एक मुस्लिम युवक द्वारा अभद्र टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक की पहचान हो गई है।वीडियो सामने आने के बाद अलग-अलग हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पनिहार थाने का घेराव किया। युवक पर एफआईआर की मांग की। प्रशिक्षु आईपीएस जेंडेन लिंगजर्पा ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है। इस आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
चर्चा में बागेश्वर धाम, इसी बीच वायरल हुआ वीडियो
बता दें कि हाल ही में बागेश्वरधाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे थे। बुधवार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु भी बागेश्वरधाम पहुंचीं। इसके बाद से बागेश्वरधाम आम लोगों के बीच चर्चा में है। अब यह वीडियो सामने आ गया।
इस वीडियो पर लोगों ने आक्रोश जताया है। यह वीडियो बुधवार दोपहर से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इसमें युवक द्वारा पंडित धीरेंद्र शास्त्री को अपशब्द कहे जा रहे हैं।
इस युवक का नाम अज्जू खान पुत्र बुच्हे खान निवासी पनिहार बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने पर हिंदू संगठन पनिहार थाने पहुंचे और नारेबाजी करते हुए युवक पर कार्रवाई की मांग की।
एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि प्रशिक्षु आईपीएस जेंडेन लिंगजर्पा को मामले की जांच सौंपी है। कार्रवाई की जा रही है।
TagsGwalior धीरेंद्र शास्त्रीमुस्लिम युवकअभद्र टिप्पणीहिंदू संगठनों प्रदर्शनGwalior Dhirendra ShastriMuslim youthindecent remarksprotest by Hindu organizationsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





