- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Gwalior: टेबल न मिलने...
Gwalior: टेबल न मिलने पर मंत्री ने किया हंगामा, फूड सेफ्टी टीम से करवाई सैंपलिंग

मध्य प्रदेश: लोक स्वास्थ्य मंत्री शिवाजी पटेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। रविवार रात ग्वालियर के क्वालिटी रेस्टूरेंट में टेबल नहीं मिलने पर मंत्री ने बवाल खड़ा कर दिया। बौखलाहट में मंत्री ने रात में ही फूड सेफ्टी की टीम बुलाकर रेस्टूरेंट की सैंपलिंग कराई।
वायरल हुए वीडियो में मंत्री के पीएसओ स्टॉफ के साथ धक्का-मुक्की करते हुए भी नजर आ रहे है। दरसअसल, मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के छोटे बेटे के रिसेप्शन पार्टी में शामिल होने ग्वालियर आये थे। रविवार की रात वो अपने परिवार के साथ क्वालिटी रेस्टूरेंट में खाना खाने गये। रविवार में भीड़ होने की वजह से सभी टेबल पहले से बुथ थीं। जिस वजह से मंत्री को अपने परिवार के साथ खाना खाने के लिए इंतजार करना पड़ा। रेस्टोरेंट स्टाफ ने बताया कि दो फूड सेफ्टी अधिकारियों लोकेंद्र सिंह और बुंदेला ने अलग-अलग 5 और 10 लोगों के लिए टेबल बुक की थी। स्टाफ ने जब पूछा कि बुकिंग किसके नाम से है, तो मंत्री भड़क गए।
इसके बाद मंत्री और उनके पीएसओ ने रेस्टोरेंट के किचन में प्रवेश कर स्टाफ के साथ तीखी बहस की। मंत्री ने तत्काल फूड सेफ्टी टीम को बुलाकर सैंपलिंग शुरू करवा दी, जो रात 11:15 बजे तक चली. एक तेल का सैंपल तत्काल जांच में फेल भी हुआ। इस दौरान पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिक कमल अरोरा को हिरासत में लिया, लेकिन चेंबर ऑफ कॉमर्स और व्यापारियों के विरोध के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।





