मध्य प्रदेश

Gwalior: बिलौआ में अवैध बोल्डर खनन पर बड़ी कार्रवाई

Admindelhi1
7 Feb 2026 4:47 PM IST
Gwalior: बिलौआ में अवैध बोल्डर खनन पर बड़ी कार्रवाई
x

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जिला प्रशासन एवं खनिज विभाग की टीम ने शुक्रवार को बिलौआ क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान उन्हें अलग-अलग स्थानों पर 80 डंपर अवैध बोल्डर मिला, जिसे जब्त किया गया। इस दौरान विवाद की स्थिति उत्पन्न होने पर जांच के निर्देश दिए गए। साथ ही जांच होने तक यथास्थिति काम बंद करने के भी निर्देश खदान संचालक को दिए गए।

कलेक्टर रूचिका चौहान ने बिलौआ क्षेत्र में हो रहे अवैध उत्खनन की जांच के लिए डिप्टी कलेक्टर अनिल राघव के नेतृत्व में खनिज विभाग की टीम को मौके पर भेजा था। टीम ने बिलौआ में अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान उन्हें वहां पर 80 डंपर अवैध बोल्डर के मिले। खनिज विभाग की टीम ने बोल्डर को जब्त किया। एक स्थान पर जांच के दौरान विवाद की स्थिति बन गई। विवाद को देखते हुए डिप्टी कलेक्टर अनिल राघव ने तत्काल वहां पर काम को बंद करा दिया और जांच के आदेश दिए।

जांच पूरी होने तक खदान संचालक को काम को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान राजस्व अधिकारी मस्तराम गुर्जर, संबंधित राजस्व निरीक्षक, हल्का पटवारी एवं खनिज अधिकारी घनश्याम सिंह यादव एवं प्रशांत व पुलिस बल मौजूद रहा।

Next Story