- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Gwalior: रील बनाने के...
मध्य प्रदेश
Gwalior: रील बनाने के लिए कमरे में फैलाई LPG गैस, लाइट ऑन करते ही जोरदार धमाका
Tara Tandi
9 March 2025 1:59 PM IST

x
Gwalior ग्वालियर: रील (Reel) बनाने का जुनून लोगों पर इस कदर हावी है कि वह अपनी जान तक जोखिम में डाल देते हैं. ऐसा ही मामला ग्वालियर में सामने आया है. यहां रील बनाने के लिए धुआं दिखाना था, जिसके लिए एलपीजी गैस का रिसाव किया. इसके बाद जैसे ही लाइट ऑन की गई तो बड़ा धमाका हो गया. धमाके में एक महिला और पुरुष गंभीर रूप से झुलस गए. वहीं बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हो गई. पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
जानकारी के अनुसार, यह घटनाक्रम ग्वालियर के गोला का मंदिर रोड पर स्थित द लिगेसी नाम की सात मंजिला इमारत में हुआ है. यहां रहने वाला अनिल जाट अपनी भाभी रंजना जाट के साथ फ्लैट में रील बना रहा था. रील में उसे धुआं दिखाना था, जिसके लिए कमरे में एलपीजी गैस का रिसाव कर दिया. रील शूट करने के लिए जैसे ही हैलोजन लाइट का स्विच ऑन किया तो अचानक कमरे में फैली गैस ने आग पकड़ ली और जोरदार धमाका हो गया.
धमाके के बाद पूरा फ्लैट क्षतिग्रस्त हो गया. ब्लास्ट इतना तेज था कि फ्लैट में लगी लिफ्ट भी टूट गई और आसपास के फ्लैट की दीवारों को भी नुकसान पहुंचा. इस हादसे में रील बना रहे अनिल जाट और रंजना जाट झुलस गए. हादसे के बाद का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पड़ोस के फ्लैट में रहने वाले लोग बचकर भागते नजर आ रहे हैं.
इस घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया. इस मामले को लेकर ग्वालियर के एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि रील बनाने के प्रयास में एलपीजी गैस सिलेंडर का रिसाव किया गया था. इलेक्ट्रिक बोर्ड का स्विच ऑन करते ही धमाका हो गया. इस मामले में रंजना और अनिल दोनों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है.
SP ने कहा कि जो हादसा हुआ. उसकी जांच में मोबाइल फोन से ऐसे वीडियो और फोटो मिले हैं, जिसमें रंजना जाट सिलेंडर की गैस लीक करते हुए नजर आ रही है. वहां अनिल जाट वीडियो बना रहा था. रील बनाने के लिए यह सब किया था. इन दोनों की लापरवाही सामने आई है. अनिल ने बयान दिया है कि रात के वक्त गैस सिलेंडर लीक करके रील बनाने का प्रयास कर रहे थे.
TagsGwalior रील बनानेकमरे फैलाई LPG गैसलाइट ऑनजोरदार धमाकाGwalior reel makingLPG gas spread in the roomlights onloud explosionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





