मध्य प्रदेश

Gwalior: धार्मिक आयोजन सुंदरकांड में सीएसपी पर विवादास्पद आरोप

Admindelhi1
15 Oct 2025 1:15 PM IST
Gwalior: धार्मिक आयोजन सुंदरकांड में सीएसपी पर विवादास्पद आरोप
x

ग्वालियर: 15 अक्टूबर को एडवोकेट अनिल मिश्रा के समर्थकों द्वारा प्रस्तावित आंदोलन और सुंदरकांड पाठ को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है।

शहर में धारा 144 पहले से लागू है, लेकिन इसके बावजूद समर्थक सुंदरकांड आयोजन करना चाहते थे। इस दौरान पुलिस और आयोजकों के बीच तीखी नोकझोंक हुई।

आरोप है कि मौके पर पहुंचीं सीएसपी हिना खान ने जय श्रीराम के नारे पर आपत्ति जताई और जब भीड़ ने नारा लगाया तो उन्होंने चार बार “जय श्रीराम” दोहराया, जिससे विवाद और गहराया। आयोजकों का आरोप है कि सीएसपी खान का व्यवहार सनातन विरोधी था, जबकि पुलिस का कहना है कि उन्होंने स्थिति को शांत करने के लिए यह कदम उठाया ताकि नारेबाजी न बढ़े। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 144 लागू है और किसी भी प्रकार का धार्मिक आयोजन प्रशासनिक अनुमति के बिना नहीं किया जा सकता।

हालांकि, सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर तीखी बहस जारी है और वीडियो वायरल हो रहा है।

Next Story