मध्य प्रदेश

Gwalior: एयर इंडिया ने 17-19 अक्टूबर के लिए ग्वालियर-बेंगलुरु रूट पर फ्लाइट बढ़ाई

Admindelhi1
15 Oct 2025 11:34 AM IST
Gwalior: एयर इंडिया ने 17-19 अक्टूबर के लिए ग्वालियर-बेंगलुरु रूट पर फ्लाइट बढ़ाई
x

ग्वालियर: दीपावली नजदीक आते ही हवाई यात्रा की मांग तेजी से बढ़ने लगी है। ग्वालियर से संचालित फ्लाइटें अभी से लगभग फुल हो चुकी हैं। ऐसे में लंबी दूरी के यात्रियों की सुविधा के लिए एयर इंडिया(Air India Flight) ने 17 से 19 अक्टूबर तक ग्वालियर-बेंगलुरु के बीच अतिरिक्त फ्लाइट चलाने का फैसला किया है। इस निर्णय से बेंगलुरु रूट पर यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। फिलहाल ग्वालियर से मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु के लिए नियमित उड़ानें संचालित की जा रही हैं। तीन दिन के लिए दूसरी बेंगलुरु फ्लाइट जुड़ने से यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

यह रहेगा समय

बेंगलुरु से ग्वालियर: सुबह 6:30 बजे उड़ान भरेगी, सुबह 9:10 बजे पहुंचेगी।

ग्वालियर से बेंगलुरु: सुबह 9:45 बजे रवाना होगी, दोपहर 12:45 बजे पहुंचेगी।

एक दिन में 760 यात्रियों ने किया सफर

दीपावली से पहले फ्लाइट से यात्रा करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार को शहर से तीन फ्लाइटों के जरिए 760 यात्रियों ने सफर किया।

बेंगलुरु से आए- 159 यात्री, गए- 64

दिल्ली से आए- 167 यात्री, गए – 103

मुंबई से आए- 167 यात्री, गए- 100

वहीं रविवार को यात्रियों की संख्या बढ़कर 852 तक पहुंच गई थी।

Next Story