मध्य प्रदेश

Gwalior: आज कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी एवं किसान मेले का आयोजन होगा

Admindelhi1
21 Feb 2025 9:10 AM IST
Gwalior: आज कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी एवं किसान मेले का आयोजन होगा
x
"11 बजे उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित होगा"

ग्वालियर: राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में आज (शुक्रवार को) अखिल भारतीय कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी एवं किसान मेले का आयोजन होने जा रहा है। प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना के मुख्य आतिथ्य में प्रात: 11 बजे उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित होगा।

जनसम्पर्क अधिकारी हितेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रानी लक्ष्मीबाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय झाँसी के कुलपति डॉ. ए के सिंह, गुजरात के प्राकृतिक खेती और जैविक कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सी के टिंबाडिया, राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो. स्मिता सहस्त्रबुद्धे एवं राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के कुलगुरू प्रो. अरविंद कुमार शुक्ला मौजूद रहेंगे।

Next Story