मध्य प्रदेश

Gwalior: रात के अंधेरे में आती है रहस्यमयी महिला, डोर बेल बजाकर बुलाती है बाहर

Sanjna Verma
15 Jun 2024 1:47 PM GMT
Gwalior: रात के अंधेरे में आती है रहस्यमयी महिला, डोर बेल बजाकर बुलाती है बाहर
x
Gwalior ग्वालियर : एक्टर राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर और पंकज त्रिपाठी की बॉलीवुड मूवी 'स्त्री' तो हर किसी ने जरुर देखी होगी। इस फिल्म में रात के अंधेरे में एक स्त्री के डर से सन्नाटा पसर जाता था और लोग घरों में कैद हो जाते थे। उस स्त्री को भगाने के लिए लोगों ने अपने घरों के बाहर नारे 'ओ स्त्री कल आना...' तक लिख दिए थे, लेकिन लगता है फिल्म 'स्त्री' की कहानी हकीकत में बदल गई हो, ऐसा लगता है मध्य प्रदेश के
Gwalior
में। चंदन नगर इलाके में रह रहे लोग पिछले कुछ दिनों से एक रहस्यमयी महिला से डरे हुए थे, जो रात के अंधेरे में घरों के बाहर पहुंचकर डोर बेल बजाती और कभी-कभी रोने की आवाज निकालती थी। इस अनोखी घटना ने लोगों को दहशत में डाल दिया और उन्होंने पुलिस से मदद की गुहार लगाई।
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई रहस्यमयी महिला
लोगों ने इस महिला की हरकतों को अपने घरों के बाहर लगे CCTV कैमरों में कैद कर लिया और फुटेज पुलिस को सौंप दी। पुलिस ने तुरंत कार्यवाई शुरू की और महिला की तलाश में जुट गई। जल्द ही पुलिस ने इस रहस्यमयी महिला को खोज निकाला और सच्चाई सामने आई।
प्रेमी की तलाश में थी महिला
पुलिस की पूछताछ में महिला ने बताया कि वह अपने प्रेमी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी, लेकिन कुछ समय पहले उसका प्रेमी नाराज होकर चला गया था। महिला को बस इतना पता था कि उसका प्रेमी चंदन नगर में रहता है। उसे प्रेमी का घर नहीं पता होने के कारण, वह रात के अंधेरे में प्रेमी की तलाश में लोगों के घरों की डोर बेल बजाकर उसे खोजने की कोशिश कर रही थी।
चंदन नगरवासियों ने ली राहत की सांस
POLICE द्वारा इस रहस्य से पर्दा उठाने के बाद चंदन नगर के निवासी ने राहत की सांस ली। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की आगे की जांच कर रही है। इस घटना के चलते इलाके में 'स्त्री' फिल्म की चर्चा ज़ोरों पर थी, लेकिन अब स्थिति सामान्य हो गई है।
Next Story