मध्य प्रदेश

Gwalior: छत से गिरे मजदूर के पेट में घुस गई 3 फीट मोटी लोहे की रॉड

Bharti Sahu 2
31 Oct 2024 11:48 AM IST
Gwalior:  छत से गिरे मजदूर के पेट में घुस गई 3 फीट मोटी लोहे की रॉड
x
Gwalior: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में रेलवे स्टेशन की छत पर काम कर रहा छोटू जाटव नामक मजदूर काम के दौरान गिर गया और उसके शरीर में रॉड घुस गई. घायल मजदूर को तुरंत ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल लाया गया. इधर अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि छोटू जाटव का ऑपरेशन कर दिया गया है और उसकी हालत अब स्थिर है. जेएएच प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक अस्पताल के वर्कशॉप प्रभारी अतर सिंह जाटव और उनकी टीम ने सबसे पहले रॉड को सावधानी से काटा|
इसके बाद मरीज को तुरंत सर्जरी विभाग के आईसीयू में शिफ्ट किया गया. मरीज का सीटी स्कैन कराया गया जिसमें उसे न्यूमोपेरिटोनियम और न्यूमोथोरैक्स होने की पुष्टि हुई. मरीज की हालत की गंभीरता को देखते हुए सर्जरी विभाग के प्रोफेसर डॉ अंजनी के नेतृत्व में यूरोलॉजी विभाग के डॉ हिमांशु चंदेल और डॉ संजय पाराशर धाकड़ ने संयुक्त निदेशक एवं अधीक्षक डॉ. सुधीर सक्सेना को मरीज को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
Next Story