- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- बस स्टैंड पर एक दूसरे...
बस स्टैंड पर एक दूसरे पर तनी बंदूके, दहशत में दिखे लोग

डिंडौरी। जिला मुख्यालय के मुख्य बस स्टैंड में रविवार की सुबह उस समय अफरा तफरी मच गई जब हथियारों से लैस भारी पुलिस बल अचानक पहुंच गया। लोग समझ नहीं पाए कि अचानक इतनी संख्या में पुलिस बल क्यों पहुंचा है। पुलिस ने बस स्टैंड से दो युवक को हिरासत में लिया। जानकारी में बताया गया कि पुलिस अधीक्षक संजय सिंह के निर्देशन में रविवार को रक्षित केंद्र परेड ग्राउंड में एएसपी जगन्नाथ मरकाम व एसडीओपी डिंडौरी आकांक्षा उपाध्याय और पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में जवानों द्वारा कानून व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का अभ्यास किया गया।
पुलिस की शब्दावली में इसे बलवा ड्रिल भी कहा जाता है। एएसपी जगन्नाथ मरकाम द्वारा विपरीत परिस्थितियों पर उग्र हो रहे प्रदर्शनकारी व दंगाइयों से कैसे निपटे और शांति व्यवस्था कैसे नियंत्रित करें, इस संबंध में अपने मातहतों को विस्तारपूर्वक समझाया गया। बलवा ड्रिल में वास्तविकता लाने एएसपी के निर्देशन पर सूबेदार कुंअर सिंह उलाड़ी द्वारा पुलिसकर्मियों की दो पार्टियां बनाई थी। एक पार्टी को प्रदर्शनकारी, दंगाई बनाया गया था और एक पुलिस पार्टी में मजिस्ट्रेट, डॉक्टर, पुलिस आर्म्स पार्टी सहित अलग-अलग दल बनाए गए थे।





