- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- गुना गोलीबारी: IG पर...
गुना गोलीबारी: IG पर गिरी गाज, मारे गए पुलिसकर्मियों के परिजनों को एक-एक करोड़ की घोषणा

भोपाल: मध्य प्रदेश के गुना (Guna) में शिकारियों ने 3 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी है. जिन पुलिसकर्मियों की हत्या हुई है उसमें SI राजकुमार, सिपाही नीरज भार्गव और हवलदार संतराम मीना शामिल हैं. घटना के बादप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Cm Shivraj Singh Chauhan) ने शनिवार सुबह तीनों पुलिस कर्मियों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. सीएम ने आज सुबह एक आपात बैठक भी बुलाई थी. इस बैठक में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, मुख्य सचिव, डीजीपी, एडीजी, पीएस गृह सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए थे.
परिवार के एक सदस्य को शासकीय सेवा में लिया जाएगा। शहीदों का पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। घटना स्थल पर घटना के बाद पहुंचने में देरी करने पर मैंने ग्वालियर के IG को तत्काल हटाने का फैसला किया है: गुना की घटना पर म.प्र. के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 14, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





