मध्य प्रदेश

Guna: शराब कारोबारी के अकाउंटेंट को बदमाशों ने दिनदहाड़े मारी गोली

Anurag
5 Jun 2025 6:50 AM IST
Guna: शराब कारोबारी के अकाउंटेंट को बदमाशों ने  दिनदहाड़े मारी गोली
x
Guna गुना: मध्य प्रदेश के गुना शहर के शराब कारोबारी प्रेमनारायण राठौर के मुनीम कमलेश शिवहरे को पारधी बदमाशों ने गोली मार दी, जिसके बाद घायल मुनीम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, सूत्रों ने जानकारी दी है कि पूरी घटना अवैध शराब पकड़ने से जुड़ी है. बताया जा रहा है कि गुना जिले के कुख्यात वांछित पारधी बदमाश गुना के पास जंगल क्षेत्र में छिपे हुए थे, जो बुधवार सुबह करीब 11 बजे खाना खाने के लिए गोकुल सिंह चक के पास एक ढाबे पर पहुंचे थे|
इसकी जानकारी कारोबारी के मुनीम को लग गई, जो समय-समय पर अवैध शराब बनाने और बेचने वालों पर नजर रखता है. मुनीम के नेतृत्व में 4 से 5 गाड़ियों का काफिला गोकुल सिंह चक पहुंचा, जहां पारधियों के मौजूद होने की सूचना मिली. उधर, पारधियों को शक था कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए बाहर से आई है, इसलिए उन्होंने मुनीम के नेतृत्व में आ रही गाड़ियों पर देखते ही हमला कर दिया|
पारदियों के पास ज्यादा हथियार थे, इसलिए उन्होंने कारोबारी के कर्मचारियों से मारपीट की और फायरिंग कर दी. इस दौरान अकाउंटेंट कमलेश शिवहरे के पैर में गोली लग गई। इसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई | पारधी उपद्रवियों को पकड़ने के लिए पुलिस की कई पार्टियां उमरी, धरनावदा और राघौगढ़ के लिए रवाना हो गई हैं।
Next Story