मध्य प्रदेश

जीएसटी ने दोनों गोदाम किए सील

Kajal Dubey
26 Dec 2022 11:27 AM IST
जीएसटी ने दोनों गोदाम किए सील
x

जबलपुर : रविवार को दिनभर चिश्मी इंटरप्राइजेज और मेसर्स अली ब्रदर्स के गोदाम में मारे गए छापे के दौरान मिले कबाड़ की जांच की। इस दौरान बड़ा मात्रा में कबाड़ मिला, लेकिन रिकार्ड सिर्फ सरकारी विभाग से खरीदे गए कबाड़ का है। शेष कबाड़ का मूल्यांकन करने के लिए जीएसटी की एंटी एवेंजिन टीम ने अनुभवियों की मदद ली है। हालांकि देर रात तक रिकार्ड न खंगालपाने की वजह से दोनों गोदामों को सील कर दिया गया। जांच के दौरान दोनों कबाड़ी के ट्रेडिंग एकाउंट की खंगाला गया। अप्रैल से अभी तक की गई खरीदी और इससे जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है। अभी तक की जांच में अधिकांश कबाड़ से जुड़े रिकार्ड नहीं मिले हैं।

Next Story