मध्य प्रदेश

लालच बुरी बला: लोटे में फंस गया बिल्ली का मुंह, देखें वीडियो

Rounak Dey
12 Sept 2021 8:48 AM IST
लालच बुरी बला: लोटे में फंस गया बिल्ली का मुंह, देखें वीडियो
x
एक बिल्ली को चोरी से दूध पीना महंगा पड़ गया.

मंदसौर: मंदसौर के गोपालपुरा में एक बिल्ली को चोरी से दूध पीना महंगा पड़ गया। दरअसल एक बिल्ली ने लोटे से दूध पीते समय उसमें मुंह इतना अंदर घुसा लिया कि उसका सिर लोटे में ही फंस गया। जैसे ही बिल्ली को इस बात की समझ आई वह घबराकर घर से बाहर निकली और इधर उधर भागने लगी। उसने लोटे से मुंह बाहर निकालने की लाख कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुई। इस दौरान किसी ने बिल्ली का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वहीं बिल्ली की हालत को देख गांव वाले भी सकते में आ गए। कोई उसके मजे लेने लगा तो कोई तरस खाकर पकड़ने की कोशिश करने लगा ताकि लोटे से उसका मुंह निकाला जा सके। लेकिन बिल्ली डर के मारे आगे आगे और गांव वाले उसके पीछे पीछे। काफी दौड़ धूप और मशक्कत के बाद बिल्ली उनके हाथ लगी और लोटे से उसको आजादी मिली।


Next Story