मध्य प्रदेश

दमोह में नाना ने नाबालिग नातिन के साथ किया दुष्कर्म, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Tara Tandi
16 March 2024 1:05 PM GMT
दमोह में  नाना ने नाबालिग नातिन के साथ किया दुष्कर्म, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
x
दमोह : दमोह जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां पर रिश्ते के नाना ने ही अपनी 14 वर्षीय नातिन के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना करीब डेढ़ माह पहले की है। शुक्रवार को पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी नाना को गिरफ्तार किया गया।
डेढ़ माह पुरानी है घटना
घटना 31 जनवरी 2024 की है, जब नाना ने मासूम नातिन को हवस का शिकार बनाया। पीड़िता की मां ने बताया कि पारिवारिक कारणों और लोकलाज के चलते घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दे रहे थे, लेकिन फिर मां ने हिम्मत दिखाई और दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी नाना को बटियागढ़ पुलिस ने 24 घंटे के अंदर धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। नाबालिग पीड़िता ने अपनी मां को पूरी घटना के बारे में बताया तब जाकर मां अपनी नाबालिग बेटी को लेकर 15 मार्च को बटियागढ़ थाना पहुंची। बटियागढ़ थाना में आरोपी नाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाशी शुरू की और शनिवार सुबह आरोपी को बटियागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
Next Story