मध्य प्रदेश

गुमटी से ताला-चाबी सहित 40 हजार का सामान चोरी

Teja
21 Feb 2023 10:17 PM IST
गुमटी से ताला-चाबी सहित 40 हजार का सामान चोरी
x

राजगढ़। शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र में पीपल चौराहे पर स्थित गुमटी का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाश ताला-चाबी, कैंची, चाकू और सरौती चोरी कर ले गए, जिनकी कीमत 40 हजार रुपए बताई गई है. पुलिस (Police) ने मंगलवार (Tuesday) को मौका-मुआयना कर अज्ञात के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है.

थानाप्रभारी राजपालसिंह राठौर के अनुसार जोगी मौहल्ला ब्यावरा निवासी 80 वर्षीय सैफूद्दीनखां ने बताया कि बीती रात अज्ञात बदमाश पीपल चैराहे स्थित गुमटी का ताला तोड़कर 66 जोड़ ताला-चाबी, 23 कैंची, 24 चाकू और 11 सरौती चोरी कर ले गए, जिनकी कीमत 40 हजार रुपए है. पुलिस (Police) ने मौका-मुआयाना कर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ धारा 380 के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है की.

Next Story